इस वैश्विक कोरोना महामारी से बचने के लिए अपने इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाये रखने की जरूत है जिससे हम स्वयं को और अपने परिवार और अपने समाज स्वस्थ बनाये रख सके
कोरोना वायरस ने इस समय पूरी दुनिया में आतंक मचा रखा है और यह भी सत्य है कि कोरोना वायरस अंतिम वायरस नहीं है और भी कई जानलेवा वायरस आएंगे जरूरी है,कि आप अपनी इम्युनिटी बढ़ाये और खुद को अंदर से मजबूत बनाये जिससे आप जल्दी बीमार न पड़े और आप स्वयं को और अपने परिवार और समाज को स्वस्थ बनाये रखे तो आज हम अपनी इम्युनिटी बढ़ाने के लिए कुछ उपाय के बारे में जानेंगे जो हमें अपने घरो में या अपने आसपास बड़ी ही आसानी से मिल जाते है |
१.गिलोय का रस या काढ़ा -
गिलोय के तने को चार इंच लम्बाई में काट ले और उसे छोटे-छोटे टुकड़ो में काट ले और पीस कर पेस्ट बना ले फिर चार कप पानी में एक चौथाई चम्मच हल्दी के साथ को उबाल ले यह ध्यान रखे की ढक कर नहीं उबालना है ,और जब उबलते हुए एक कप बच जाए तो एक चुटकी काली मिर्च मिलाकर सुबह खाली पेट पीना है |
२.नीबू -
नीबू में विटामिन सी पाया जाता है ,अतः आप प्रतिदिन नीबू पानी का सेवन करे और इससे आपके शरीर का इम्यून सिस्टम मजबूत होगा |

३ .सेब का सिरका और लहसुन -
सेब के सिरके में भीगी हुई लहसुन की २ कालिया एक दिन छोडकर ले सेब का सिरका और लहसुन दोनों ही इम्यूनोमोडुलेटर होते है, इसलिए यह इम्युनिटी बढ़ाने का बड़ा आसान उपाय है |
आधा चम्मच हल्दी पाउडर और उसमे शहद मिलाकर रोजाना सोते समय दूध से ले इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए हल्दी बहुत उपयोगी है शहद भी इम्यूनोमोडुलेटर है , यह इम्युनिटी बढ़ाने के लिए एक आसान उपाय है |
५ . धूप -
धूप से बेहतरीन और मुफ़्त का इम्युनिटी बूस्टर कोई और नहीं है ,यह विटामिन ही का स्रोत है जो कि इम्युनिटी के लिए जिम्मेदार विटामिन में से एक है रोजाना कम से कम ३० मिनट धूप में बिताये यह आपको शक्ति और ऊर्जा से भर देगी |
६ .आंवला पाउडर और शहद -
आधा चम्मच आंवला पाउडर लीजिये और उसमे शहद मिलाकर रोजाना सुबह ले आंवला विटामिन सी का सर्वश्रेष्ट स्रोत है ,और विटामिन सी इम्युनिटी का चमत्कारी ढंग से बढ़ाने के लिए मशहूर है |
७ .इबादत -
जब समय मिले आप ध्यान प्रार्थना या इबादत करे जब मन शांत और भय मुक्त रहता है तो शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाती है यह सबसे आसान और कारगर इम्युनिटी बूस्टर है |

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
यदि आप कुछ भी और जानकारी चाहते है, तो आप यहाँ लिख सकते है। धन्यबाद