तो आइये देखते है-
आयुष मंत्रालय द्वारा बताये गए हर्बल चाय और काढ़ा की सामग्री और उसे बनाने की विधि -
हर्बल चाय-
काढ़े को लेकर आयुष मंत्रालय का कहना है कि इस हर्बल काढ़े का सेवन करने से कोरोना वायरस के खिलाफ प्रतिरक्षा प्रणाली को बेहतर बनाने में मदद मिल सकती है, उन्होंने कहा कि हर्बल काढ़ा में 4 औषधीय जड़ी बूटियों का समावेश किया गया है, जो भारतीय रसोई में आसानी से उपलब्ध होता है।

इन चीजों से बनाये काढ़ा -
इस आयुष काढ़े को घर में आराम से बनाया जा सकता है, जिसके लिये आपको इन चीजों की जरूरत होगी।
1 .तुलसी का पत्ता-4
2 . दालचीनी छाल के दो टुकड़े
3 .सोंठ -2 टुकड़े
4 .काली मिर्च -1
5 .मुनक्का -4
काढा बनाने की विधि -
यह काढ़ा बनाने के लिए तुलसी,दालचीनी,कालीमिर्च,अदरक या सोंठ, और मुनक्का को एक साथ पानी में उबाल ले और छानकर इस पानी का सेवन करे, इस काढ़े का सेवन दिन में दो बार कर सकते है, अगर इस काढ़े को पीने में स्वाद में कोई परेशानी आये तो आप इसमें गुड़ या नीबू का रस मिला सकते है।
आयुष मंत्रालय ने सलाह दी है, कि सूखी खांसी या गले में सूजन के लिए दिन में एक या दो बार पुदीने की ताजा पत्तिया अजवाइन के साथ ले सकते है। गले में खराश के लिए दिन में दो या तीन बार प्राकृतिक शक्कर या शहद के साथ लौंग का पाउडर लेने के लिए भी आयुष मंत्रालय ने सलाह दी है।
https://www.instagram.com/yegoodhealth/
https://www.facebook.com/yegoodhealth

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
यदि आप कुछ भी और जानकारी चाहते है, तो आप यहाँ लिख सकते है। धन्यबाद