इलायची का सेवन आमतौर पर मुखशुद्धि के लिए अथवा मसाले के रूप में किया जाता है। यह दो प्रकार की आती है, हरी या छोटी इलायची तथा बड़ी इलायची जहाँ वयंजनो को लजीज बनाने के लिए एक मसाले के रूप में प्रयुक्त होती है, वही हरी इलायची मिठाइयों की खुशबू बढाती है। मेहमानो की आवाभगत में भी इलायची का इस्तेमाल होता है। लेकिन इसकी महत्ता केवल यही तक सीमित नहीं है। यह औषधीय गुणों की खान है। संस्कृत में इसे एला कहा जाता है। ये पाचनबर्धक तथा रूचिवर्धक होते है।
इलायची के प्रकार - इलायची मुख्यतः दो प्रकार की होती है छोटी इलायची और बड़ी इलायची जहाँ छोटी इलायची का प्रयोग मुख्यतः अतिथिसत्कार मुखशुद्धि और मिठाइयों, पकवानो को सुगन्धित बनाने के लिए होता है, तो वही बड़ी इलायची का प्रयोग मुख्यतः सब्जियों को स्वादिष्ट बनाने के लिए किया जाता है। और दोनों तरह की इलायची का प्रयोग विभिन्न तरह के रोगो के उपचार को ठीक करने के लिए भी किया जाता है। आयुर्वेदिक मतानुसार इलायची शीतल, तीक्षण, मुख को शुद्ध करने वाली, पित्तजनक तथा वात, श्वास, खांसी, बवासीर, क्षय, वस्तिरोग, सुजाक, पथरी, खुजली, मूत्रवृक्ष तथा ह्रदय रोग में लाभदायक है।
इलायची से होने वाले फायदे
1 - खराश - यदि आपकी आवाज बैठी हुई है या गले में खराश है, तो सुबह उठने के बाद और रात को सोने से पहले छोटी इलायची चबाकर खाये तथा गुनगुना पानी पिए। इसके सेवन से गले में होने वाले दर्द में आराम मिलगा।
2 - सूजन - गले में सूजन आ गई हो तो मूली के पानी में छोटी इलायची पीसकर सेवन करने से लाभ होता है।
3 - खांसी - सर्दी खांसी और छींक होने पर एक छोटी इलायची, एक टुकड़ा अदरक, लौंग तथा पाँच तुलसी के पत्ते एक साथ पान में रखकर खाये।
4 - उल्टी - बड़ी इलायची पाँच ग्राम लेकर आधा लीटर पानी में उबाल ले। जब पानी एक चौथाई रह जाए, तो उतार ले यह पानी पीने से उल्टियाँ बंद हो जाती है।
5 - छाले - मुँह में छाले हो जाने पर बड़ी इलायची को महीन पीसकर और उसमे पीसी हुई मिश्री मिलाकर जबान पर रखे तुरंत लाभ होगा।
6 - बदहजमी - यदि केले अधिक मात्रा में खा लिए हो तो तत्काल एक इलायची खा ले। केले पच जाएंगे और आपको हल्कापन महसूस होगा।
7 - जी मचलाना - बहुत लोगो को यात्रा के समय चक्कर आते है या जी घबराता है, इससे निजात पाने के लिये एक छोटी इलायची मुँह में रख ले आराम मिलेगा।
8 - फेफड़ो के समस्या के लिए - छोटी इलायची से फेफड़ो में रक्त संचार तेज गति से होने लगता है। इससे सांस लेने की समस्या जैसे अस्थमा, तेज जुकाम, और खांसी से राहत मिलती है, आयुर्वेद में इलायची की तासीर गर्म मानी है। जो कि शरीर को गर्मी देती है, इसलिए इसके सेवन से आपके शरीर पर ठण्ड का असर कम होता है।
9 - रक्तचाप ठीक रखने के लिए - छोटी इलायची में पोटैशियम, फाइबर, होता है। जो BLOOD PRESSUR को नियंत्रित करता है। मानव शरीर में अधिकत्तर बीमारिया उच्च रक्तचाप के कारण जन्म लेती है, यदि आप भी प्रतिदिन दो से तीन इलायची का सेवन करे तो जिंदगी भर आपका रक्तचाप नियंत्रित रहेगा।
10 - मुँह की दुर्गंध दूर करे - छोटी इलायची स्वाद बढाने के साथ ही माउथ फ्रेशनर का भी काम करती है, इसे खाने से मुँह की बदबू में राहत मिलती है, यदि आपके मुँह से तेज दुुर्गंध आती है, तो आप हर समय एक इलायची अपने मुँह में रख सकते है। इससे आपके मुँह से दुर्गन्ध आना बंद हो जाएगा।
11 - कब्ज में राहत - कब्ज से परेशान लोगो को छोटी इलायची का सेवन करना चाहिए, कब्ज की समस्या होने पर छोटी इलायची को पकाकर तैयार किये गए पानी का सेवन आपको फायदा पहुचायेंगा, यह आपकी पाचन क्रिया को दुरुस्त कर कब्ज से राहत देती है।
12 - उल्टी में राहत - यदि आपको सफर में उल्टी की समस्या होती है, तो आपको सफर शुरू करने से पहले छोटी इलायची का सेवन करना चाहिए छोटी इलायची आपको इस समस्या से राहत देगा, यदि आपको लगता है कि सफर में उल्टी की समस्या सफर में पूरे समय हो सकती है तो आप पूर रास्ते छोटी इलायची मुँह में रख सकते है।
13 - विषाक्त पदार्थो से छुटकारा - शरीर में विषाक्त पदार्थो की अधिकता होने पर आपकी तबियत ज्यादा खराब हो सकती है, इलायची का सेवन शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थो को दूर करने में कारगर है, जो आपको बीमार नहीं होने देता है, इसलिए जरूरी है कि आप प्रतिदिन इलायची का सेवन करे और यदि आप प्रतिदिन इलायची का सेवन नहीं कर सकते है, तो हफ्ते में तीन से चार बार इलायची का सेवन अवश्य करे।
14 - एसिडिटी से राहत - आपको बता दे कि इलायची में तेल भी मौजूद होता है, इलायची में मौजूद एसेंशियल आयल पेट की अंदरूनी लाइनिंग को मजबूत करता है, एसिडिटी की समस्या से पेट में एसिड जमा हो जाते है। इसके सेवन से वो धीरे-धीरे हट जाते है।और एसिडिटी से राहत मिलता है।
15 - तनाव से मुक्त रखे - यदि आप अक्सर तनाव में रहते है, तो इलायची का सेवन आपके लिए गुणकारी साबित होगा, कई बार होता है कि आप अकेले है और ज्यादा तनाव से गुजर रहे है, तो ऐसे में दो इलायची मुँह में डालकर चबाये इलायची चबाने से हार्मोन में तुरंत बदलाव हो जाता है, और आप तनाव से मुक्त हो जाते है।
16 - ख़राब बैक्टेरिया से लड़ने में मदद करे - इलायची आपको ख़राब बैक्टीरिया और बदबू से दूर रहने में मदद करता है। इलायची का सबसे बड़ा फायदा यह है, कि यह आपके मुँह में होने वाले बैक्टीरिया को दूर रखता है, और साथ ही दांतो की बिमारी को भी दूर रखता है।
17 - हिचकी बंद करे - हम सभी को कभी-कभी अचानक हिचकी आने लगती है, इसकी कोई दवा तो नहीं बनी है, परन्तु कुछ नेचुरल तरीके से इसे बंद किया जा सकता है। कई बार ये बहुत देर तक लगातार आती है, जिससे परेशानी महसूस होती है। इसे बंद करने के लिए आपको इलायची मुँह में रखनी है। इसे चबाते रहिये कुछ देर में हिचकी गायब हो जायेगी।
18 - दिमाग को मजबूत करे - इलायची दिमाग को मजबूत करने और आँखों की रौशनी बढ़ाने व् याददाश्त बढ़ाने में इलायची बहुत मददगार है। इलायची के दानो को 2-3 बादाम व 2-3 पिस्ता के साथ 250 मिली दूध में इसे मिलाकर आधा होने तक उबाले और जब ये आधा हो जाए तो इसमें मिश्री मिलाये और इसे पी ले ये बच्चो के लिए बहुत फायदेमंद है।
19 - दिल की रक्षा - इलायची में मौजूद खनिज तत्व दिल की रक्षा करने में सहायक है। इलायची खाने से पल्सरेट सही रहता है व खून का संचालन सुचारू रूप से होता है।
20 - वजन घटाने में सहायक - रात को सोने से पहले एक या दो इलायची चबाये और ऊपर से एक गिलास गर्म पानी पिए। इलायची में मौजूद फाइबर, कैल्सियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम विटामिन-बी1, बी-6, और विटामिन-सी आपके अतिरिक्त वजन को घटाने में सहायक है।
21 - मूत्रविकार में लाभ - आयुर्वेद में इलायची का उपयोग मूत्रपथ के रोगो और सिस्टिटिस, नैफ्रैटिस,और गोनोरिया जैसे संक्रमणों के लिए एक उपाय के रूप में किया गया है।
22 - एनीमिया से लड़ने में फायदेमंद - इलायची का एक अन्य प्रमुख घटक तांबा, लोहा और आवश्यक विटामिन जैसे राइबोफ्लेमिन, विटामिन-सी और नियासिन है। लोहे के अलावा लाल रक्त कोशिकाओं और सेलुलर चयापचय तांबा, राइबोफ्लेबिन विटामिन-सी और नियासिन के उत्पादन में इसके अत्यधिक महत्व के लिए जाना जाता है। एक गिलास गर्म दूध में एक चुटकी इलायची पाउडर और हल्दी मिलाये। आप चाहे तो स्वाद के लिए थोड़ी चीनी मिला सकते है, यह हर रात पीना कमजोरी और एनीमिया और एनीमिया के अन्य लक्षणों को दूर करने में मदद करता है।
इलायची के नुकसान
1 - एलर्जी - ज्यादा मात्रा में इलायची खाने या फिर लगातार इलायची खाने से शरीर में रिएक्शन होने लगता है। और फिर एलर्जी होने लगती है, जिससे शरीर में खुजली, स्किन रेशेश, लाल धब्बे आ जाते है। कई लोगो को इलायची से एलर्जी का अनुमान नहीं होता और वे इसे खा लेते है, जिससे उन्हें सांस में तकलीफ होने लगती है। इस एलर्जी के कुछ लक्षण है-
- सीने व गले में खिचाव व दर्द
- सांस लेने में परेशानी
- जी मचलाना
2 - पथरी - कई बार इलायची पथरी का कारण बन जाती है, एक शोध के अनुसार पता चला है, कि हमारा शरीर इलायची को पूरी तरह पचा नहीं पाता है, और फिर अत्यधिक मात्रा में इसे लेने से ये धीरे-धीरे इकट्ठे होते जाते है, और गॉलब्लैडर स्टोन का कारण बन जाता है। पथरी के रोगियो को इलायची से परहेज करना चाहिए।


